फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tired of illness, jumped from the bridge into the Ganges

बीमारी से तंग आकर पुल से गंगा में लगाई छलांग

Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tired of illness, jumped from the bridge into the Ganges
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु पर से सोमवार की दोपहर दो बजे एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा। पास में मौजूद पिता ने शोर मचाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे शास्त्री सेतु पुलिस चौकी इंचार्ज कमल टावरी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़रा निवासी रमेश चन्द्र वर्मा अपने पुत्र आशु वर्मा (25) को इलाज के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री सेतु के पास बाइक रोककर रमेश चंद्र एटीएम से पैसा निकालने लगे। तभी उनका पुत्र दौड़कर पुल के पास पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पीछे-पीछे पिता भी पहुंचे पर उसे बचा नहीं सके। युवक के छलांग लगाने पर पिता शोर मचाने लगे। राहगीरों ने शास्त्री पुुलिस चौकी में सूचना दिया। मौके पर पहुंची शास्त्री सेतु चौकी की पुलिस व चौकी इंचार्ज कमल टावर ने युवक की छानबीन के लिए नाव से गंगा में जाल डलकर खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि पिता ने बताया कि पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसी के इलाज के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed