फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   tihara va chaalak hatyaakaand ka khulaasa na hone par pradarshan

तिहरा व चालक हत्याकांड का खुलासा न होने पर प्रदर्शन

Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
tihara va chaalak hatyaakaand ka khulaasa na hone par pradarshan
मिर्जापुर। लालगंज के बामी में हुए तीन बच्चों की हत्या और नगर के पुलिस क्लब के पास हुए सिंचाई विभाग के चालक मूलचंद की हत्या का खुलासा न होने पर सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि हत्याकांड का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

लालगंज के बामी हत्याकांड को छह माह से अधिक समय बीत गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए सिंचाई विभाग के चालक हत्याकांड को भी कई महीने बीत गए, पर पुलिस हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। सपा नेता रोहित शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जिले के मूलचंद पाल हत्याकांड, तिहरा हत्याकांड और बामी हत्याकांड का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 10 दिन दिन में अगर खुलासा नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता आदोलन करेंगे। पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं दिए जाने से पीड़ित परिवार प्रशासन व पुलिस के रवैया से दु:खी है। पीड़ित परिवारों के साथ जब तक न्याय नहीं हो जाता है, तब तक समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। न्याय दिलाने तक उनके संघर्ष में साथ रहेगी। इस दौरान सुरेंद्र पटेल, विनोद चौधरी, राकेश यादव, रामजी यादव, नियाज अहमद, रामनरेश यादव, सूरज यादव, प्रमोद मिश्रा, सरफराज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed