फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ticket reserved till December on Mumbai-Surat route

मुंबई-सूरत रूट पर दिसंबर तक टिकट आरक्षित

Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ticket reserved till December on Mumbai-Surat route
मिर्जापुर। कोरोना का संक्रमण भले ही चल रहा है, पर काम की तलाश में लोगों का मुंबई, सूरत और अन्य प्रदेशों में काम की तलाश में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालत यह है कि ट्रेन में नवंबर और दिसंबर तक के सभी टिकट आरक्षित हो गए हैं। मुंबई रूट पर जाने वाली ट्रेनों में टिकट का आरक्षण सबसे अधिक है। मुंबई रूट पर जो जनवरी के प्रथम सप्ताह तक टिकट आरक्षित हो गए है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। दूसरे प्रदेशों में रहकर नौकरी और मजदूरी करने वाले लोग पैदल और अन्य वाहनों से ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद सरकारी ने प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन व बस चलाई। लाकडाउन बीतने के बाद कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। हाल ही में ट्रेेनों की संख्या बढ़ाई गई। धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ा कर रेलवे पटरी पर आ रही है। कोरोना का संक्रमण अभी भी है पर ट्रेनों का संचालन होने के बाद लोग दूसरे प्रदेश में काम की तलाश में जाने लगे है। इस समय सबसे अधिक मुंबई रूट के ट्रेनों में टिकट को लेकर मारामारी है। रेलवे आरक्षण केंद्र प्रभारी विपिन प्रजापति ने बताया कि मिर्जापुर स्टेशन से विभिन्न रूटों के लिए 12 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मुंबई रूट पर जनवरी के लिए टिकट आरक्षित हो गई है। बंगलूरु रूट पर नवंबर तक और सूरत रूट तक दिसंबर तक टिकट आरक्षित हो गई है। इसी तरह अन्य रूटों पर भी नवंबर तक यही हाल है। मुंबई रूट पर महानगरी, बंगलूरु के लिए संघमित्रा ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed