फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thunderstorm devastation

आधी रात को आई तेज आंधी-तूफान से मची हायतौबा

Tue, 02 May 2017 12:10 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 02 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm devastation
जड़ से उखड़ा पेड़
 रविवार की देर रात आंधी-तूफान आने से जिले के ग्राम्यांचलों में लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। धूल भरी आंधी से सड़क किनारे के पेड़ गिरने से आवाजाही ठप हो गया, वहीं गरीबों के झुग्गी-झोपड़ी के उपरी हिस्सा उड़ने से उनका आशियाना उजड़ गया। आंधी से विद्युत पोलों के तार जगह-जगह टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तेज आंधी से खलिहान में रखे भूसा उड़ जाने से किसानों को भारी क्षति हुई।
विज्ञापन


मड़िहान संवाददाता के अनुसार गांवों के खलिहानों में रखे गेहूं के भूसा उड़ गए, जिससे पशुपालकों को चारा की समस्या खड़ी हो गई है। रात को एक बजे आई आंधी करीब दो बजे रात तक रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में देर रात आई आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया, वहीं मड़हे, टीन शेड उड़ गए, जिससे गरीबों के आशियाने उजड़ गए। क्षेत्र के बरी गांव सहित मवई कला, नैड़ी, राजपुर, सोनगढ़ा, उमरिया, उसरा, कवलझर, भैसोड़ बलाय पहाड़ आदि गांवों में ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हलिया से लालगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित रही, वहीं गेहूं के बोझ व खलिहान में रखा भूसा उड़ गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार सड़क किनारे विद्युत तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के रजई, कटाई बेलहा, निनवार, पतुलिकी, तुलसी, रेही, गगहरा, खजुरी, तिखोर आदि गांवों के खलिहानों में रखे गए भूसे उड़ गए, जिससे किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा, वहीं झुग्गी-झोपड़ी का उपरी हिस्सा उड़ने से लोग परेशान दिखे। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के राजगढ़, नदिहार, कूड़ी, कोन, गढ़वा आदि गांवों के खलिहानों में रखा किसानों का भूसा उड़ गया, वहीं गरीबों के टीन शेड व झोपड़ी के छप्पर उड़ने से उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविवार की देर रात आई तेज आंधी से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गांव के गड्ढे में कूड़ा-करकट सुलग रहा था, जब रात को आंधी आई तो आग तो गड्ढे की आग खलिहान तक पहुंच गई और राकेश मिश्रा के भूसा में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि लोगों को आसपास रखे वाहनों को हटाना पड़ा। यह घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख में उस समय घटी जब लोग गहरी निद्रा में थे। आग की लपट से लोगों की नींद खुली तो भयंकर आग देखकर लोग आवाक रह गए। आनन-फानन में गांव के ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किए। घटना की सूचना के बाद डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पहुंची पीआरबी पुलिस सूचना देने वालों पर भड़क गई कि रात में आग की सूचना सौ नंबर पर क्यों देते हो, यह काम फायर बिग्रेड वालों का है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed