फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thrown strength to maintain legacy

विरासत कायम रखने के लिए झोंकी ताकत

Tue, 14 Feb 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thrown strength to maintain legacy
सहारनपुर विधानसभा सीट का इतिहास - फोटो : SELF

विज्ञापन
जिले की चुनार, मड़िहान एवं छानबे विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के तीन बड़े नेताओं ने विरासत कायम रखने के लिए बेटों को चुनाव मैदान में उतारा है। इन्हें जिताने के लिए वह न केवल पुत्रों के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं बल्कि विधानसभा क्षेत्र में अपने संपर्कों को भी क्षेत्र में प्रचार के लिए सक्रिय कर दिया है।  


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने अपने बेटे ललितेशपति त्रिपाठी को दूसरी बार विधानसभा में पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झाेंक दी है, वहीं चुनार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं कद्दावर नेता ओम प्रकाश सिंह अपने बेटे अनुराग सिंह को विधानसभा में पहुंचाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। इन दोनाें वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा चुनार एवं मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में अटकी हुई है। 

विज्ञापन


मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस व सपा गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति को सपा का समर्थन है, वहीं चुनार विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिंह के सामने अपना दल सोनेलाल ने गठबंधन को दरकिनार करते हुए अनिल सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाकर मुश्किल खड़ी कर दी है। इतना ही नहीं जिले के एकमात्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र छानबे से अपना दल एस के प्रत्याशी पूर्व सांसद पकौड़ी कोल के बेटे राहुल कोल को भाजपा का समर्थन है। तीनाें विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पिता बेटाें की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनार, मड़िहान एवं छानबे विधानसभा क्षेत्र के जंगल, पहाड़, गली-गली एवं पथरीली राहों से गुजर रहे हैं। इन्होंने क्षेत्र में अपने संपर्कों को भी प्रचार में जुट जाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बतातें चलें कि वर्तमान समय मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से ललितेशपति त्रिपाठी कांग्रेस के विधायक हैं। चुनार एवं मड़िहान के प्रत्याशी अनुराग एवं ललितेश पूर्व में लोकसभा के भी प्रत्याशी रह चुके हैं, वहीं पूर्व सांसद पकौड़ी कोल के बेटे राहुल कोल राजनीति का ककहरा सीख रहे हैं। ऐसे में तीनाें प्रत्याशियों के पिता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed