फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people injured in the accident

Mirzapur News: हादसे में तीन लोग घायल

Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in the accident
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में रविवार की रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ भेजा गया। जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के लहास गांव निवासी 28 वर्षीय विजय कुमार की 14 मई को शादी के लिए बरात जाने वाली है। विजय चुनार थाना क्षेत्र के नुनौटी गांव निवासी 38 वर्षीय अतुल के साथ शादी का कार्ड बांटकर बाइक से अपने घर लहास लौट रहे थे। रास्ते में राजगढ़ बाजार में ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे बाइक सवार नौडिहवा गांव निवासी 45 वर्षीय मंजीत से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ भेजा गया। जहां विजय कुमार तथा अतुल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed