{"_id":"64bd6e7859f488d0ef025fd6","slug":"three-more-arrested-in-stone-pelting-case-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2837-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस पर पथराव मामले में तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस पर पथराव मामले में तीन और गिरफ्तार
विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा जंगल में जमीन कब्जा करने को लेकर पुलिस पर हमला करने के मामले में रविवार को तीन और आरोपियों को दीपनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पर हमला करने के आरोप में 29 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ संतनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक 27 आरोपी जेल जा चुके हैं। अब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा जंगल में दो पक्षों लल्लन शर्मा व वीरेंद्र सिंह पटेल के बीच जमीन विवाद है। चौदह बीघे में चार बीघा कृषि भूमि पर दोनों पक्ष दावा कर रहे थे। एक पक्ष गोलबंद होकर 12 जुलाई को जमीन की जोताई ट्रैक्टर से करने लगा। जिस पर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
रविवार की सुबह दीपनगर स्थित विंध्यवासिनी इंटर काॅलेज के पास से मुस्किरा गांव निवासी लक्ष्मण उर्फ डब्बू, मूलचंद व शिवनाथ कोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष रामनारायण राम ने बताया कि तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।