फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three killed in car-dumper collision

Mirzapur News: कार-डंपर की टक्कर में तीन की मौत

Fri, 18 Aug 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three killed in car-dumper collision
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा के पास बुधवार की रात चंदौली से दर्शन करने मैहर जा रहे लोगों की कार की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चंदौली निवासी महिला, उसके भाई समेत तीन की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बिहार के भभुआ जिले के कैमूर थानाक्षेत्र के मोकरी गांव निवासी मुनीब (40) अपनी पत्नी लक्ष्मीना (38) व पुत्र रोशन (15) के साथ बहन कलावती (45) के घर चंदौली के चकिया थाने के शेरपुर मोहम्मदाबाद आए थे। बुधवार की रात मुनीब अपने और बहन कलावती के परिवार के साथ कार से मैहर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में आठ लोग सवार थे। कार कलावती का पुत्र विकास चला रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर चौकी के समोगरा गांव के पास कार की डंपर से टक्कर हो गई। इसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर, मिर्जापुर भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मुनीब, उनके पुत्र रोशन और बहन कलावती पत्नी अमरनाथ को रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय मुनीब और कलावती की मौत हो गई। रोशन की देर रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल विकास (26) पुत्र अमरनाथ, ज्योति (22) पत्नी विकास और लक्ष्मीना को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती किया गया। विकास के ढाई वर्ष के पुत्र अभिषेक और भाभी कुसुम (30) पत्नी मनीष को हल्की चोट आई है। रोशन के शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में हुआ। देहात कोतवाली पुलिस ने कलावती और मुनीब के शव का पोस्टमार्टम कराया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि कार-डंपर में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed