{"_id":"6a5d2de5da2e8e310d013cdd","slug":"three-iti-trades-on-the-verge-of-closure-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-157664-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बंद होने की कगार पर आईटीआई के तीन ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बंद होने की कगार पर आईटीआई के तीन ट्रेड
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बथुआ स्थित राजकीय आईटीआई में अनुदेशकों की कमी के चलते तीन ट्रेड बंद होने की कगार पर हैं। इससे इन तीनों ट्रेडों के लगभग 72 विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
राजकीय आईटीआई में लोकप्रिय ट्रेडों के अतिरिक्त अन्य व्यावसायिक ट्रेड भी संचालित हैं, इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। इनमें स्टेनो अंग्रेजी, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस ट्रेड शामिल हैं। हर ट्रेड में 24-24 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अनुदेशक नहीं होने से इन तीनों ट्रेडो के बंद होने की स्थिति बन गई है। हालांकि, संस्थान इसके लिए प्रयास कर रहा है। अन्य ट्रेडो के अनुदेशकों की ड्यूटी लगाने और फोरमैन को निगरानी की जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही है, लेकिन नियमित अनुदेशक नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कोट
समस्या है, लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई न रुके। इसके लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।
एमएम शुक्ल,प्रधानाचार्य