फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three inter-state smugglers arrested with a hemp of three and a half lakhs

साढ़े तीन लाख के गांजा के साथ तीन अंतरजनदीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Three inter-state smugglers arrested with a hemp of three and a half lakhs
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात करनपुर पहाड़ी के पास एक कार से साढ़े तीन लाख का गांजा बरामद किया। गुरुवार को पुलिस ने कार सवार तीनों अंतरजनपदीय तस्करों का चालान किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि ड्रमंडगंज की तरफ से एक कार में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा। सूचना पर पुलिस ने करनपुर पहाड़ी पर घेरेबंदी की। देहात कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट प्रभारी रामस्वरूप वर्मा टीम के साथ पहुंचे और कार को पकड़ा। पुलिस ने कार सवार विक्रम सिंह सोनी निवासी सुलेम सराय थाना धुमनगंज जनपद प्रयागराज, राकेश सिंह यादव उर्फ सोनू निवासी सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ और अमित पटेल निवासी वोर्रा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को पकड़ा। कार से प्लास्टिक के पैकेटों में पांच-पांच किलो का बंडल मिलाकर 50 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख बताई जा रही। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से गांजा लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed