फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three inmates absconded from the State Communication Home Kishore, ran away by removing the bathroom's tin

Mirzapur: बाल संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर फरार, बाथरूम का टीन शेड हटाकर भागे, दो पकड़े गए

Sat, 31 Dec 2022 03:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 31 Dec 2022 03:33 PM IST
सार

मिर्जापुर के मोर्चाघर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर ) है। शनिवार सुबह रसोइया ने देखा कि बाथरूम के ऊपर छत की टीन शेड उखड़ी हुई है। गिनती में तीन किशोर कम मिले जिसके बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Three inmates absconded from the State Communication Home Kishore, ran away by removing the bathroom's tin
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर से तीन बंदी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में बंद तीन किशोर शनिवार सुबह बाथरूम के ऊपर बने छत के टीन शेड को उखाड़कर फरार हो गए। टीन शेड देखकर गिनती की गई, तो तीन किशोर कम मिले। फरार किशोरो में दो चोरी और एक अपहरण के मामले में बंद था। पुलिस ने चोरी के दो आरोपी किशोरों को करीब दो घंटे बाद मांडा से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मोर्चाघर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर है। इसमें 77 किशोर बंद हैं। किशोर गृह में तीन बार सुबह छह बजे, दोपहर दो बजे, रात 10 बजे गिनती होती है। सुबह छह बजे गिनती के दौरान 77 बच्चे मिले। इसके बाद रसोइया सुबह साढ़े छह बजे भोजन बनाने गया। उसने देखा कि बाथरूम के ऊपर छत की टीन शेड उठी हुई है।
विज्ञापन


आशंका होने पर किशोर बंदियों का मिलान कराया गया। तो तीन बंदी कम पाए गए। सीसी कैमरा देखा गया तो पता चला कि तीनों टीन शेड को उठाकर भागे है। प्रभारी अधीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह,  सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल की गई। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि फरार तीन बंदियों में दो को मांडा से पकड़ा गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed