फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including the student hanged themselves to death

छात्र समेत तीन ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three including the student hanged themselves to death
जमालपुर/चील्ह/चुनार। जिले के जमालपुर, चील्ह और चुनार में चौबीस घंटे मेें छात्र समेत तीन लोगोें ने फंदे से लटककर जान दे दी। जमालपुर के हनुमना गांव निवासी संदीप पटेल (20) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद घर में सोया था। देर रात घर से पूर्व दिशा मे तेतरिया माइनर के पास आम के पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर लटक गया। शनिवार की सुबह ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे तो पेड़ पर शव लटका देखा। ग्रामीणों ने युवक के परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटके फंदे से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। उसकी माता चमेला देवी और उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक माता पिता का इकलौता पुत्र था। उससे छोटी उसकी बहन वर्षा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात जड़ावती देवी (55) पत्नी स्व. काशी प्रसाद गांव में ही छोटी सी किराना की दुकान चलाती हैं। रात को वह खाना खाकर घर के बाहर सोई थी। सुबह पांच बजे उनके पुत्र ने घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ पर शव लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उसे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बड़े पुत्र ऋषि ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी मां रात को 10 बजे के करीब खाना खाकर सो गई थी। सुबह छोटा भाई कौशल घर के बाहर आया तो मां कुछ दूर स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई थी। आरोप है कि जमीनी को लेकर विवाद चल रहा था। विपक्षियों ने ही उनकी मां की हत्या कर फंदे पर लटकाया है। जिस रस्सी से उनकी मां फंदे पर लटकी है। वह घर में नहीं था न ही उनकी मां पेड़ पर इतने ऊपर चढ़ सकती थी, पर पुलिस मामले में हीला हवाली कर आत्महत्या बता रही है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनार थाना क्षेत्र के टम्मलगंज मोहल्ले में शनिवार की दोपहर दूजा प्रजापति (25) दिन में लगभग साढ़े बारह बजे घर के लोगों को खाना देकर छत पर चली गई। करकट से छाए हुए कमरे में लगी पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नीचे नहीं आई तो उसकी देवरानी जो उसकी छोटी बहन भी है। उसे देखने के लिए छत पर गई। अंदर से दरवाजा बंद मिला। झरोखे से देखी तो दूजा फंदे से लटकी हुई थी। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव ने परिजनों से पूछताछ की। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। पति सुरेंद्र ने भी दो माह पूर्व घर में ही आत्महत्या कर ली थी। उसकी एक छह माह की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed