फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including a woman were scorched by lightning

आकाशीय बिजली से महिला समेत तीन झुलसे

Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three including a woman were scorched by lightning
थाना क्षेत्र के मुड़हुआ गांव में बुधवार की दोपहर बाद बिजली की चपेट में आ जाने से महिला समेत तीन झुलस गए। इसमें दो लोग सीवान में और महिला घर के बरामदे में झुलस गयी। झुलसे लोगों को ग्राम प्रधान हरिशरन मिश्रा ने अपने निजी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजकीय चिकित्सालय रामनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी हरि बियार (48) व नौमी गोंड (55) गांव के उत्तरी सिवान में बुधवार की दोपहर मवेशी चरा रहे थे। दोपहर ढाई बजे लगभग बरसात के दौरान बिजली के चपेट मे आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इसी दौरान गिरी बिजली से मुड़हुआ गांव अपने मायके अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आई बरामदे में बैठी जमुना (55) निवासी पैतुआ चंदौली झुलस गई। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रामनगर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed