फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three huts were burnt in the fire, gas cylinder exploded

Mirzapur News: आग से तीन गुमटियां जलीं, गैस सिलिंडर फटा

Sun, 11 May 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three huts were burnt in the fire, gas cylinder exploded
अहरौरा। महुली चौराहे पर स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की रात आग लग गई। उसकी लपटों में घिरकर दो और गुमटियां आग की चपेट में आ गईं। इससे गुमटी में रखे गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुली चौराहे पर सुभाष पटेल की गुमटी में अंडे की दुकान है। शुक्रवार की रात दस बजे वह गुमटी बंद कर घर चला गया। एक घंटे बाद उसकी गुमटी में आग लग गई। आग की लपटों से बगल में स्थित विनोद कुमार और बबलू पटेल की गुमटी भी जलने लगीं। इसी बीच गुमटी में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि आग बुझा दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed