फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three bodies were taken out from one village, stoves were not lit in the settlement.

Mirzapur News: एक गांव से उठीं तीन अर्थियां, बस्ती में नहीं जले चूल्हे

Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three bodies were taken out from one village, stoves were not lit in the settlement.
मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत कुंदरुफ के अटारी गांव में मृतक उमेश चौहान के रोते परिजन। स् - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत कुंदरुफ के अटारी गांव में रविवार को तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। बस्ती के घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के लोग मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। पहला मामला सड़क हादसे में घायल गांव निवासी उमेश कुमार चौहान की रविवार की सुबह ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। दूसरे में विजय कुमार की मौत होने पर परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताई है। वहीं गांव निवासी अंजू देवी के नवजात की मौत हो गई। एक ही दिन गांव में तीन-मौत से मातम छा गया है।
विज्ञापन

घायल युवक की इलाज के दौरान ट्राॅमा सेंटर में मौत-भावांं। गांव निवासी जोगेश चौहान ने बताया कि छोटा भाई उमेश कुमार चौहान (35) एक जनवरी को बस्ती में ही जन्म दिन की पार्टी में गया था। लौटते समय रात 10 बजे घर से 100 मीटर पहले बाइक से टक्कर हो गई। खून से लथपथ भाई सड़क किनारे पड़ा था। भाई को लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उमेेश सिलाई कर परिवार की देखभाल करता था। 10 दिन पहले भी साइकिल से भावां स्थित दुकान पर जाते समय भी आरोपी द्वारा बाइक से टक्कर मारी गई थी। इस पर दोनों में जमकर विवाद भी हुआ था। इस मामले में दो जनवरी को मड़िहान थाने पर तहरीर दी गई है। जांच के लिए पहुंची मड़िहान पुलिस द्वारा कार्रवाई न करते हुए घायल भाई का इलाज कराने के नाम पर आरोपियों को छोड़ दिया गया था। पुत्र की मौत के बाद मां गुलजारी देवी के साथ पत्नी गीता देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। पति की मौत के बाद दो पुत्रियों तीन वर्षीय गरिमा, डेढ़ वर्षीय गंगा के पालन पोषण की जिम्मेवारी गीता देवी पर आ गई है। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रक चालक खाना खाकर सोया, सुबह हो गई मौत -भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंदरुफ के अटारी गांव निवासी अंकित ने बताया कि पिता विजय कुमार (45) शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। रविवार की सुबह सात बजे नहीं उठे तो जगाने के लिए उनकी चारपाई के पास पहुंचा। जगाते समय कोई जवाब नहीं देने पर परिजनों को बुलाया। अचेतावस्था में पड़े पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर पहुंचे। वहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। बताया कि पिता विजय कुमार बंगलूरू में रहकर ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। मौत के बाद पत्नी संजू देवी बच्चों में चंदू, अर्चना, अंकित, शिवानी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष मड़िहान बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि साधारण मौत हुई है। कोई भी शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसव के बाद नवजात की मौत -भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत कुंदरुफ के अटारी गांव निवासी भीम चौहान ने बताया कि पुत्री अंजू देवी का प्रसव होना था। उसे ससुराल से घर लाए थे। शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने पर बिशुनपुर गांव स्थित स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर पर लेकर पहुंचे। वहां पुत्री को सामान्य प्रसव होने पर पुत्र की प्राप्ति हुई। पूरा परिवार खुशी मनाने लगा पर भोर होते हो नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे लेकर राजगढ़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। वहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार की खुशी मातम में बदल गई। अपने नवजात को खोने के बाद अंजू का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed