फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three bitten by a mad dog, not injected in hospital

तीन को पागल कुत्ते ने काटा, अस्पताल में नहीं मिला इंजेक्शन

Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three bitten by a mad dog, not injected in hospital
अदलहाट। क्षेत्र के समदपुर गांव के तीन व्यक्तियों को मंगलवार की देर शाम कुत्ते ने काट लिया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदलहाट पर रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर लोगों को निजी असपताल में जाना पड़ा।
विज्ञापन

समदपुर गांव निवासी कन्हैयालाल गुप्ता 60 वर्ष, प्रेमनाथ सिंह 42 वर्ष व चौधरी पटेल 40 वर्ष को मंगलवार की देर शाम एक पागल कुत्ते ने काट लिया। बुधवार को जब स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर व अहरौरा पीएचसी पर भी गए वहां भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। अंत में उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में जाना पड़ा। क्षेत्र के सुभाष सिंह, बेचू सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, नटराज सिंह, मंत्री सिंह, शारदा प्रसाद, भोलेनाथ सिंह, पप्पू सिंह ने विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी से अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed