फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested including husband accused of dowry murder

दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including husband accused of dowry murder
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा के प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार भोर संदिग्ध परिस्थितियों में इमली के पेड़ पर 27 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटका शव मामले में मायके वालों की तहरीर पर मुददमा दर्ज करने के बाद पुलिस रविवार को पति समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रिंकी की शादी 2015 में लालगंज के अमोई पुरवा गांव निवासी इंद्रजीत कोल से हुई थी। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। घर से 100 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पास इमली के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। मृतका के भाई रामनरेश निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति इंद्रजीत, ससुर रामलाल और जेठ चंद्र बहादुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को लालगंज तहसील के पास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed