{"_id":"5ec2bfd18ebc3e90966508a4","slug":"three-and-one-teenager-returned-from-mumbai-also-infected-mirzapur-news-vns525573010","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटे तीन व एक किशोरी भी हुई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटे तीन व एक किशोरी भी हुई संक्रमित
विज्ञापन
पड़री में कोरोना पाजिटिव के बाद पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की सुबह एक युवती समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है। पिछले तीन दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या में 12 लोगों का इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंच मचा ही है। लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता सताने लगी है। स्वास्थ्य महकमा और पुलिस विभाग ने नए स्थान पर मिले कोरोना संक्रमित के गांव को हाट स्पाट बनाकर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
शनिवार को कछवां के संक्रमित महिला के परिवार के चार और चील्ह के सागरपुर गांव में एक ही परिवार के तीन और रविवार को जमालपुर के जफरपुरा गांव में एक संदिग्ध मिला था। सोमवार की सुबह होते ही जिले में कोरोना संक्रमितों में लगातार इजाफा होता चला गया। शाम तक कोरोना के चार नए मरीज मिले। सोमवार को पड़री थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति के भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दूसरी रिपोर्ट देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव के कोहरान बस्ती निवासी एक युवती की आई। युवती का पाजिटिव आना बड़ी बात है। क्योंकि युवती की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं पता चल पा रही है। स्वास्थ्य महकमा भी इस बारे में पता नहीं कर सका है कि आखिर वह कोरोना के चपेट मेें कैसे आई। तीसरी संक्रमित चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव निवासी महिला है। जो अपने पति और बच्चों के साथ बाइक से नोएडा से आई थी। चौथा संक्रमित पड़री थाना क्षेत्र के इमरती गांव का है। जो आटो से पांच लोगों के साथ मुंबई से आया था। इसके बाद स्वास्थ्य महकमें के लोग और पुलिस ने इमरती, भोगांव व खजुरी गांव में संक्रमित के घर से 400 मीटर के दायरे को हाट स्पाट बनाकर मार्ग को सील कर दिया गया। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया।
पति और बच्चे साथ बाइक से आई थी महिला
चील्ह। थाना क्षेत्र के भोगांव गांव के पचेवरा में संक्रमित महिला 11 मई को अपने पति और पुत्र के साथ बाइक से नोएडा से आई थी। पति नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। घर आते समय औराई में तीनों की जांच के बाद सैंपल भेजा गया था। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया था। इसमें महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसके पति और पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिवार में 19 सदस्य है। चील्ह पीएसी प्रभारी डा. धीरज जायसवाल गांव में पहुंच कर पुरे परिवार को होम क्वारंटीन किया। भोगांव के पचेवरा को हाट स्पाट बनाया गया।
विज्ञापन
मुंबई से आटो से पांच लोग आए थे एक साथ
पड़री। थाना क्षेत्र के इमरती गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति कछवां थाना क्षेत्र के मझवां गांव का मुल निवासी है। वह इमरती गांव स्थित अपने फुफा के यहां जमीन लिया था। वहीं पर मकान बना कर रहने के लिए फुफा के पुत्र और अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंबई कमाने गया था। 12 को वह पांच लोगों के साथ गांव में पहुंचा। वहां से पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में जांच कराया। संदिग्ध मिलने पर पांचों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। चार की रिपोर्ट आना बाकी है। इमरती गांव को हाट स्पाट बनाया गया।
छोटे के बाद बड़ा भाई भी हुआ संक्रमित
पड़री। थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी युवक छह मई को अपने घर आया। सात को जांच में संदिग्ध मिलने पर सात को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 10 मई को वह संक्रमित आया। 13 को उसका बड़ा भाई भी मुंबई से लौटा। जांच में संदिग्ध आने पर उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। महेवा गांव पहले से हाट स्पाट है।
बिना संक्रमित के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव हुई युवती
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सभी अचंभित है। दरअसल अभी तक वे लोग ही संक्रमित हो रहे थे जो बाहर से लौट रहे थे। या उनके संपर्क में कोई आ रहा था। माना जा रहा है कि वे संक्रमित के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए, पर युवती संक्रमित क्यों हुई। स्वास्थ्य महकमा भी इस बारे में पता नहीं लगा सका है। युवती 15 दिन पूर्व पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के घर गई थी। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसने बेलवरिया गांव में एक झोलाछाप से इलाज कराया। तबीयत सही नहीं होने पर मंडलीय अस्पताल आई। वहां से उसे पड़री लोहंदी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। जहां से उसका सैंपल लिया गया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव को हाट स्पाट बनाकर उसके परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया। युवती ने झोलाछाप से इलाज कराया था। ऐसे में वह और उससे इलाज कराने वालों में भी संक्रमण फैलने का खतरा है। युवती के चाचा की किराने की दुकान है, भाई रोजगार सेवक है। परिवार के आठ सदस्यों को क्वारंटीन किया गया।
हॉटस्पॉट खजुरी में रास्ते तीन, पहरा एक पर
मिर्जापुर। खजुरी गांव स्थित कोहरान बस्ती को हाट स्पाट बनाया गया है। इलाके में पहुंचने के लिए तीन रास्ते हैं। जहां अबतक महज एक रास्ते को ही सील किया गया है। खजुरी गांव स्थित ब्राह्मण बस्ती व सरस्वतिया के पुरा की ओर से लोगों का आना व जाना अब भी बेरोकटोक जारी है। जबकि पास ही स्थित मुस्लिम बस्ती के लोगों की ओर से अपने गांव के प्रवेश के दोनों रास्ते को सुरक्षा के दृष्टि से बैरिकेडिंग कर दी गई है।
16 बंदियों व 10 स्टाफ का लिया सैंपल
मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिला कारागार में 16 बंदियों और 10 स्टाफ का रैंडिम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। डा. अरुन कुमार वर्मा ने सभी का सैंपल लिया। जेल अधीक्षक अनिल कुुमार राय ने बताया कि जिला जेल में 584 बंदी और 60 स्टाफ है। इसमें 16 बंदी और 10 स्टाफ का सैंपल कराया गया है।
संदिग्ध को जांच के लिए भेजा मंडलीय अस्पताल
पटेहरा। रायपुर से आए युवक थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचा। जहां से जांच के लिए उसे मण्डलीय अस्पताल भेज दिया गया। लालगंन थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव निवासी युवक सोमवार सुबह रायपुर से वापस आया। पटेहरा पीएचसी थर्मल स्क्रीनिंग कराने पहुंचां। युवक के लक्षण को देखकर उसे मण्डलीय अस्पताल भेज दिया गया।
30 का भेजा सैंपल, 23 का आई रिपोर्ट
मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 30 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा। इसें 16 बंदी, 10 जेल स्टाफ, दो जमालपुर के सिपाही और दो अन्य है। अब तक 756 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। सोमवार को 23 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें तीन पाजिटिव और एक निगेटिव है। जिले की चौथी पाजिटिव रिपोर्ट भदोही जिले से आई थी।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
आईसोलेशन में 21 पाजिटिव - कछवां से संक्रमित महिला समेत सात, महेवा निवासी दो भाई, चील्ह के सागरपुर के तीन लोग, जमालपुर के जफरपुरा गांव का श्रमिक, खजुरी गांव की युवती, इमरती गांव का युवक, चील्ह के भोगांव की महिला, सोनभद्र से दो, भदोही से तीन।
क्वारंटीन किए गए-92 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -49 ), ( विंध्याचल क्वारंटी सेंटर में -पांच), ( आश्रम पद्धति विद्यालय-38)
हाट स्पाट- कछवां का पीर खां वार्ड, देहात कोतवाली का खजुरी, पड़री का मेहवा और इमरती, चील्ह का सागरपुर और भोगांव है।