{"_id":"6939d199e3ad58ae28015cb1","slug":"thieves-even-took-the-camera-from-the-jewelry-shop-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-144848-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सराफा की दुकान में चोरी कैमरा भी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सराफा की दुकान में चोरी कैमरा भी उठा ले गए चोर
विज्ञापन
राजगढ़ के धूरकर में चोरी की घटना का सीसी टीवी फुटेज देखते लोग। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर (कलवारी)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धुरकर में मंगलवार की देर रात चोरों ने सराफा की दुकान का शटर तोड़कर पांच लाख के जेवर व 12 हजार रुपये उठा ले गए।
चोर दुकान के बाहर और अंदर लगे कैमरे भी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। भदोही जिले के सराय होला निवासी सराफा कारोबारी दिनेश सोनी दो साल से सोनभद्र जिले के पेढ़ में मकान बनाकर रहते हैं।
राजगढ़ के धुरकर में तीन महीने पहले दुकान खोले थे। प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद करके वह पेढ़ चले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने के आए तो देखा कि शटर टूटा है। दुकान खोला तो अंदर सामान बिखरा था।
विज्ञापन
लॉकर भी टूटा था। सराफा कारोबारी का दावा है कि तीन ग्राम सोना, दो किलो चांदी सहित पांच लाख का सामान और 12 हजार नकद चोरी हो गया। उसी कटरे में नीचे जितेंद्र कुमार मौर्य की मोबाइल की दुकान है।
दुकान के बाहर कैमरा भी लगा है। चोर कैमरा भी तोड़ कर लेते गए हैं। दुकान में लगे कैमरे को शटर के ऊपर से हाथ डालकर निकाल लिए हैं। दुकान के पीछे चोरों ने दीवार तोड़ना चाहा लेकिन नहीं टूटा।
राजगढ़ पुलिस ने डीवीआर चेक किया तो रात में 11:27 मिनट पर दो लोग दिख रहे हैं। पहचान में नहीं आ रहे हैं। कारोबारी ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी है। राजगढ़ थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद