{"_id":"6767143fb91a6ac5ee0df924","slug":"there-will-be-arrangements-for-accommodation-of-10-lakh-people-during-prayagraj-kumbh-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-127067-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रयागराज कुंभ के दौरान रहेगी 10 लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रयागराज कुंभ के दौरान रहेगी 10 लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था
विज्ञापन
र्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विंध्य नगरी में जोरदार तैयारी चल रही है। विंध्याचल में डेढ़ महीने तक नवरात्र जैसा नजारा होगा। अष्टभुजा व कालीखोह के आस पास भी इसी तरह की तैयारी रहेगी। प्रमुख स्नान पर्व से तीन दिन पहले और बाद तक जिले में 10 लाख लोगों के ठहरने, खाने-पीने सहित अन्य सुविधाओं के लिए व्यवस्था की जा रही है।
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भीड़ के दबाव को ध्यान में रखते हुए मिर्जापुर जिले को भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए रणनीति तैयार करने के साथ ही क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। डेढ़ महीने की अवधि के दौरान चार करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मिर्जापुर से भी होकर गुजरेंगे। ऐसे में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उधर, विशेष दिन, स्नान पर्व पर प्रयागराज में भीड़ का दबाव बढ़ने पर मिर्जापुर में ही श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था के साथ ही सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विंध्य नगरी खास तौर से विंध्याचल धाम, गंगा घाट, पर्यटन स्थलों को नवरात्र की तरह सजाया जा रहा है। नवरात्र मेले की तरह ही मंदिर से लेकर गंगा घाट तक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे। इसके लिए 14 स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। वहीं प्रकाश व्यवस्था, रैन बसेरा, टेंट, अलाव, लंगर, पार्किंग आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी है।
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर वाहनों को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। होल्डिंग एरिया प्रयागराज मार्ग पर बनेगा। होल्डिंग एरिया के लिए ऐसे विद्यालय को चिह्नित किया जा रहा है, जहां मेडिकल की भी सुविधा भी उपलब्ध हो। इनमें गुलाब कली देवी बालिका इंटर काॅलेज, महाशक्ति इंटर काॅलेज बिहसड़ा विंध्याचल, वैद्य श्रीकांत पांडेय कन्या इंटर काॅलेज भटेवरा गैपुरा, स्वामी परमहंस इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग काॅलेज, महेश भट्टाचार्य इंटरमीडिएट काॅलेज अकोढ़ी, अष्टभुजा बस पार्किंग, सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल बसही, मिश्रीलाल इंटर काॅलेज, चंद्रकला बालिका इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण शारदा देवी बालिका इंटर काॅलेज चील्ह, एसके महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिलठी चील्ह, प्राइमरी स्कूल तिलठी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलठी, प्राइमरी स्कूल विसुंदरपुर, बापू उपरौध इंटर काॅलेज लालगंज, बरकछा पहाड़ी आदि स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ के दौरान जिले में 10 जगह पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। अस्थायी पुलिस चौकी जिगना थाने के पाली बार्डर, लालगंज के कुशियां जंगल, ड्रमंडगंज के भैसोड़ बलाय, विंध्याचल में बिहसड़ा, काली खोह अकोढ़ी, कछवां में कटका, अदलहाट में टेंगरा मोड़, ड्रमंडगंज के दुर्जनीपुर, राजगढ़ के ब्लाॅक आदि स्थानों पर बनाई जाएगी। इन चौकियों पर उप निरीक्षक और कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। महाकुंभ के दौरान जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और इलाज आदि के लिए रास्ते में पड़ने वाले चार थानों में मेडिकल और प्रसाधन कक्ष बनवाए जा रहे हैं। निर्माण का काम अंतिम चरण में है। चील्ह, लालगंज, विंध्याचल, ड्रमंडगंज थाना परिसर में मेडिकल और प्रशासन कक्ष बनाए जा रहे हैं। ताकि किसी के घायल होने पर उसका इलाज किया जाएगा। महाकुंभ में जाने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर कंट्रोल करने के लिए 28 बैरियर बनाए जा रहे हैं। बैरियर से ही वाहन होल्डिंग एरिया में भेजे जाएंगे। वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। इसके तहत जिगना थाना क्षेत्र में एक, विंध्याचल में छह, कटरा कोतवाली में एक, कोतवाली देहात में दो, लालगंज थाने में चार, ड्रमंडगंज में चार, चील्ह में तीन, राजगढ़ में एक, कछवां में दो, अदलहाट में दो, मड़िहान में दो बैरियर लगाए जाएंगे। ठंड का मौसम है। आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भी ठंड रहेगी। महाकुंभ में करोड़ों लोग पहुंचेंगे। मिर्जापुर के रास्ते होकर भी काफी संख्या में लोग महाकुंभ पहुंचेंगे। इसे देखते हुए मिर्जापुर में मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में 40 बेड के कोल्ड वेव वार्ड बनाया जा रहा है। जहां हीटर, वार्मर बेड आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महाकुंभ के दौरान मिर्जापुर में आने वाली भीड़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन सतर्क है।
प्रयागराज के सीमावर्ती जिलों के एडीएम की एक बैठक भी हुई है। जिसमें आपदा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। मिर्जापुर से इस बैठक में शामिल हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जिले में एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी तैनात रहेगी। विंध्य क्षेत्र में पर्याप्त रैन बसेरों की व्यवस्था कर वहां रजाई गद्दा के अलावा शौचालय, प्रकाश व अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्ट्रीट लाइट व गंगा तटों पर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर पालिका को पेयजल की व्यवस्था चौकस करने को कहा गया है। इसी प्रकार विद्युत निगम को पूरे क्षेत्र में जर्जर तार और पोल हटवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने को कहा गया है। पूरे मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में बांटकर पार्किंग आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का कहना है कि महाकुंभ के दौरान मिर्जापुर से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके ठहरने, खाने-पीने के अलावा प्रकाश, अलाव, टेंट, रैन बसेरे इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों को नवरात्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।