फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was a power cut throughout the day amid the scorching heat

Mirzapur News: भीषण गर्मी के बीच दिनभर हुई बिजली कटौती

Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was a power cut throughout the day amid the scorching heat
मिर्जापुर। भीषण गर्मी के बीच रविवार को नगर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। कुछ इलाकों में सुबह ही बिजली गुल हो गई तो कई जगह दिनभर आती-जाती रही। वासलीगंज, रामबाग, सिविल लाइन तिराहा और घंटाघर सहित नगर के एक चौथाई हिस्से में बिजली समस्या से 90 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह लगभग सात बजे बिजली चली गई। इसके आधे घंटे बाद आई लेकिन दस बजते बजते फिर चली गई। इसके बाद दोपहर तीन बजे फिर से बिजली आई लेकिन कुछ ही देर बाद गुल हो गई। नगर के इसी प्रकार सखौरा, पक्का पोखरा व लालडिग्गी सहित कई जगहों की बिजली गुल रही। नागरिक भीषण गर्मी व उमस के चलते परेशान रहे। सुबह के समय पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय हुई हल्की बारिश के चलते उमस काफी बढ़ गई जिससे लोग बिजली बिना परेशान रहे। अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे। ऐसे में बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सखौरा उपकेंद्र पर मरम्मत का काम हो रहा था। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा तेज हवा और बारिश के कारण ब्रेक डाउन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
आंधी से तार पर गिरा पेड़, बिजली गुल
मिर्जापुर। नगर में रविवार की दोपहर आई तेज आंधी के कारण पथरहिया में बिजली के तार पर एक पेड़ गिर गया। इससे मुख्य लाइन से आपूर्ति बाधित हो गई। दो घंटे के बाद वासलीगंज, रामबाग व घंटाघर आदि मोहल्लों की बिजली तो आ गई लेकिन सिविल लाइन, फतहां व एसपी आवास के पास के मोहल्लों में देर शाम तक बिजली गुल रही। इन इलाकों में पहले सुबह 10 बजे ही बिजली कट गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed