{"_id":"61cb4a4fe67bd23ae214fb22","slug":"there-is-no-such-thing-as-law-and-order-in-the-state-subodh-ram-mirzapur-news-vns630519024","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी: सुबोध राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी: सुबोध राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को नगर विधानसभा 396 के सेक्टर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पदाधिकारी शिविर परीक्षा बंगाल स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व विधान परिषद सदस्य सुबोध राम ने नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की।
विधान परिषद सदस्य ने कहा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के सरकार में महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना, सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना, काशीराम शहरी आवास योजना समेत अन्य योजनाएं चलाई जाती रहीं। उस समय प्रदेश में कानून का राज था। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता यदि 2022 में विधानसभा की आम चुनाव में बीएसपी को सरकार बनाने का मौका देती है तो फिर से ऐसे ही प्रदेश में विकास व जनहित के जरूरी कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष भगवानदास रत्ना ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भ्रमण कर बसपा की नीतियों से अवगत कराने का आवाह्न किया। बैठक में जिला सचिव सद्दाम राईन, राजेश गौतम, मुन्ना लाल गौतम, राजेश राज, सिराजुद्दीन, कुंदन सोनकर, जगदीश व राहुल आदि मौजूद रहे।