{"_id":"626d8d87eb86b6054d2e7b0a","slug":"there-is-no-shortage-of-oxygen-the-patient-should-get-medicine-cmo-mirzapur-news-vns6511837157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की न हो कमी, मरीज को हर हाल में मिले दवा : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की न हो कमी, मरीज को हर हाल में मिले दवा : सीएमओ
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव सिंघल ने शनिवार को अहरौरा व जमालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अहरौरा स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन के अलावा रसोइया तथा चौकीदार भी नदारद मिले। इस पर सीएमओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अनुपस्थित मिले कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने तथा एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधा का जायजा लिया और चिकित्सकों को आगाह किया कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए, साथ ही मरीज को हर हाल में अस्पताल में दवा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
सीएमओ ने चेतावनी दी कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत भी दी। सीएमओ ने ओपीडी, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों तथा उनके तीमारदारों से चिकित्सा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इससे पहले सीएमओ ने जमालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कमियां मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने केंद्र प्रभारी को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने आयुष कक्ष पेंटिंग कराए जाने तथा दंत चिकित्सा कक्ष में शीशा एक दिन में नया शीशा लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर कवर लगवाने व फीड बैक लेेने के लिए केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अलग से डेस्क लगाकर उनसे फार्म भरवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड में भर्ती मरीजों से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। कोरोना हेल्प डेस्क पर पहुंच कर वहां तैनात कर्मियो से वैक्सीनेशन के बारे में पूछताछ की। दवा वितरण कक्ष, प्रसव वार्ड, स्टोर रूम, ड्राई स्टोर रूम, स्टाक रजिस्टर, टेली मेडिसिन कक्ष एवं कार्यालय अभिलेखों का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी, महिला चिकित्सक शुचि त्रिपाठी, डॉ.स्नेहलता गुप्ता के अलावा केंद्र पर तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।