फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft of three and a half lakh rupees including cash and jewelery

Mirzapur News: नकदी और आभूषण समेत साढ़े तीन लाख की चोरी

Wed, 03 Jul 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Theft of three and a half lakh rupees including cash and jewelery
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की देर रात घर में घुसकर चोर दो बक्से उठा ले गए। इसमें 50 हजार नकद और लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के मकान में चोर सोमवार की रात रोशनदान के छज्जा के सहारे छत पर चढ़ कर आंगन में आ गए। दो कमरों का ताला तोड़ कर दो बक्से उठा ले गए। परिवारिजनों को रात को आशंका हुई तो उठ कर कमरों को देखा। दो दरवाजों का ताला टूटा था और दो बक्से नहीं थे। गृहस्वामी ने पीआरवी-112 पर डायल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घर से 500 मीटर दूर बक्सा मिला। जिसमें जेवरात व नगदी नहीं था। त्रिभुवन सिंह ने बताया कि तीन लाख से अधिक के जेवरात व 50 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए। त्रिभुवन सिंह ने घटना की तहरीर विंध्याचल थाने पर दी। थानाध्यक्ष निरीक्षक सीपी पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed