फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft of jewels and jewelery in the house and set it on fire

मकान में गहना व आभुषण की चोरी कर लगाया आग

Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Theft of jewels and jewelery in the house and set it on fire
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया टोला सबरी स्थित देशी शराब ठेका के पास स्थित मकान में मंगलवार की रात चोरों ने बंद पड़े मकान में छत के रास्ते प्रवेश कर आठ लाख का गहना और एक लाख रुपये नकदी चोरी करने के बाद कमरे में आग लगा दिया। देर रात मकान से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने मकान मालिक महिला और उसकी पुत्री को सूचना दिया। सूचना पर महिला मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके मकान में रखा सामान जल गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी गीता देवी पत्नी स्व. कैलाश घर में अकेले रहती है। उनको एक पुत्री है। जिसकी शादी भैंसा गोदाम पावर हाउस के पास किया है। तबीयत खराब होने पर सात दिन पहले वह इलाज के लिए प्रयागराज गई थी। रात को चोर उसके मकान के छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। सीढ़ी के नीचे खिड़की तोड़कर कमरे में रखे दो बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी का आभूषण और एक लाख नकदी चोरी किया। चोरों ने कमरे में आग लगा दिया। कमरे से धुंआ निकलने पर पड़ोसियों ने गीता के पुत्री को सूचना दिया। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो सामान जला था। उसने अपनी मां गीता और पुलिस को सूचना दिया। उसकी मां गीता सुबह पहुंची। बताया कि बक्से में आठ लाख का गहना और इलाज के लिए एक लाख नकदी रखा था। जिसे चोर ले गए। चारों ने बर्तन, कपड़ा और बिस्तर को आग लगा दिया। बताया कि वह घर में अकेली रहती है। वह रात को घर में होती तो चोर उसकी हत्या कर देते। गीता ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। कटरा कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed