फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The youth's gold chain and mobile were snatched by firing a gun

तमंचा सटाकर युवक के सोने की चेन व मोबाइल की छिनैती

Sat, 28 Aug 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The youth's gold chain and mobile were snatched by firing a gun
जिगना। थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास युवक को गाड़ी पर बैठा कर कर्णावती नदी के उस पार बघेडाखुर्द गांव में सूनसान स्थान पास ले जाकर बदमाशों ने तमंचे सटाकर पिटाई करने के बाद उसका मोबाइल और सोने की चेन छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर अस्पताल आई। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिलगौर गांव निवासी शमशेर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह बृहस्पतिवार की शाम को जिगना स्थित जिम में अपने एक साथी के साथ पहले दिन गया था। शाम साढ़े सात बजे के करीब उसके साथी के मोबाइल पर गांव का कोई युवक फोन कर बताया कि अंग्रेजी शराब के दुकान के पास मारपीट हो गई। तुम लोग आ जाओ । दोनों युवक बाहर निकल कर कुशहा मोड पर पहुंचे तो वहां मारपीट हो रही थी। दूसरे पक्ष से ज्यादा लोग पहुंचे थे। इस पर बाकी लोग भाग गए, पर शुभम घिर गया। बदमाश तमंचा सटा कर शुभम को अपाचे गाड़ी पर बैठा कर कर्णावती नदी के उस पार बघेडाखुर्द के सुनसान स्थान पर ले जाकर पिटाई किए। पिटाई करने के बद मोबाइल व सोने चेन छीन लिया। घटना की सूचना पर थाने के दो उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। शुभम को अपने साथ लाए। तब तक रात करीब 10 बजे परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मारपीट व छिनैती करने वालों को क्यों नहीं पकड़ा। बहरहाल पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेज कर इलाज कराया। परिजन इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। शुभम स़िह के तहरीर पर पुुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा जर्द करने की मांग की। मारपीट और छिनैती के मामले में शुभम सिंह के पिता शमशेर सिंह का कहना है कि शुभम जिगना जिम एक बार काफी पहले गया था। बृहस्पतिवार से पहली बार फिर शुरुआत किया था। वह अपनी बहन की सोने की दो भर जंजीर पहन कर गया था। उन्होंने पुलिस पर आरोपितों को न पकड़ने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि कई जगह दबिश दी गई। जल्द आरोपितों के पकड़ लिया जाएगा। सूचना मिलने पर दरोगा मौके पर तुरंत पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed