फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man was caught by the youth while recovering on the bridge

पुल पर वसूली करते युवक को नपा अध्यक्ष ने पकड़ा

Sun, 31 Jan 2021 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
The young man was caught by the youth while recovering on the bridge
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर जाम के दौरान ट्रैक्टर से वसूली करते एक युवक को नगर पालिकाध्यक्ष ने पकड़ा। युवक ने बताया कि वह शास्त्री पुल चौकी के दो सिपाहियों के कहने पर वसूली कर रहा था। इस पर नगरपालिका अध्यक्ष ने एएसपी सिटी को मामले से अवगत कराया। एएसपी सिटी ने मामले की जांच के लिए कटरा कोतवाल को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल शाम को गंगा पार पुरजागिर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहेे। पुल पर जाम लगा था। जाम के दौरान एक युवक बालू लदे ट्रैक्टर से वसूली कर रहा था। वसूली के चलते ही जांच लग रहा था। नगरपालिका अध्यक्ष अपने गाड़ी से उतरकर उसे पकड़ा। उससे पूछताछ किया तो युवक ने बताया कि वह चौकी के दो सिपाहियों के कहने पर ट्रैक्टर से वसूूली कर रहा था। नगरपालिका अध्यक्ष ने इसकी शिकायत एएपी सिटी संजय कुमार से किया। एएसपी सिटी ने कटरा कोतवाल प्रमोद यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा। नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा रंगेहाथ वसूली करते पकड़े जाने का वीडियो भी वायरल हो गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहाकि पुल पर वसूली के चलते जाम लगता है। ये लोग सरकार को बदनाम कर रहे है। कार्रवाई के लिए एसपी को फोन लगाया तो वो किसी बैठक में थे। एएसपी सिटी को अवगत कराया गया है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने कहाकि मामले की जांच के लिए कटरा कोतवाल को भेजा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed