फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man died after being crushed by trucks , road blockades

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, सड़क जाम

Wed, 07 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 07 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man died after being crushed by trucks , road blockades
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे एक भाजपा नेता के भतीजे की मंगलवार की दोपहर 12 बजे बरौंधा पुलिस चौकी के सामने ट्रक से कुचल कर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। इससे नाराज परिवार वालों ने लोगों के साथ भरूहना-पीलीकोठी मार्ग जाम कर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार एवं सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
भरूहना गांव निवासी शुभम सोनकर (18) अपने चचेरे भाई राधेश्याम सोनकर के साथ भाजपा के सिंबल से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे अपने चाचा फुन्नू सोनकर का प्रचार करने जा                रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक जैसे ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा पुलिस चौकी स्थित पार्क के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। राधेश्याम दूर गिरने के कारण    बाल-बाल बच गया, जबकि शुभम  पहिए के नीचे आ गया। उसको ट्रक कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगते ही शुभम के घर वाले पहुंचे, तब तक पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी                 थी। घरवालों और लोगों ने             पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर दिया। कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है, इसलिए आर्थिक सहायता दी जाए। दो घंटे तक सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और सीओ नगर के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed