फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The wife demanded that her husband's body be exhumed for a post-mortem examination.

Mirzapur News: पत्नी ने पति के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की

Mon, 20 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The wife demanded that her husband's body be exhumed for a post-mortem examination.
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में दफन किए गए मोहम्मद असलम की मौत को संदिग्ध बताते हुए पत्नी पाकिजा बेगम ने पुलिस अधीक्षक से शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। विजयपुर गांव निवासी पाकीजा का आरोप है कि पति मोहम्मद असलम को पड़ोस की एक महिला समेत पांच लोग बहला-फुसलाकर साथ ले गए थे। चार दिन बाद वे एंबुलेंस से शव लेकर आए। उनका आरोप है कि शव उतारने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की गई। 50 हजार देने के बाद एंबुलेंस से शव बाहर निकाला। और आनन-फानन में दफन कर दिया गया। पाकीजा का कहना है कि उनके पति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की वास्तविकता सामने आ सके। विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मोहम्मद असलम ने दो शादियां की थीं। वह दूसरी पत्नी के साथ हैदराबाद में रहते थे, जहां हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूसरी पत्नी एंबुलेंस से शव लेकर विजयपुर आई थी। एंबुलेंस के भुगतान को लेकर दोनों पत्नियों में विवाद हुआ था। उसी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed