फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The watchman died under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत

Sat, 23 Jan 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
The watchman died under suspicious circumstances
पटेहरा। ब्लाक क्षेत्र के पटेहरा कला जिला शिक्षा संस्था के चौकीदार की शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में जहां उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। वहीं परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से चौकीदार की मौत हुई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर पैतृक गांव सैदपुर गाजीपुर चले गए।
विज्ञापन

गाजीपुर के सैदपुर निवासी चौकीदार महबूब आलम (56) 1987 में राजकीय इंटर कालेज चुनार से पटेहरा आए थे। यहां शिक्षण संस्थान कैम्पस में ही अपने मां-पत्नी व पुत्र हसनैन के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम तक दीपनगर से होकर घर आये थे। शुक्रवार की सुबह उठकर पानी और चाय भी पीकर चारपाई पर लेटे थे। साढ़े नौ बजे अचानक खून की उल्टी हुई। वह चारपाई से उठकर बाहर आ रहे थे कि बरामदे से उतरते गिर गए। पुत्र ने मां को आवाज लगाई। बगल में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। निजी साधन से दीपनगर इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गयी । मृतक की पहली पत्नी की लगभग छह वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद महबूब ने दूसरी शादी कर ली थी। जिससे एक पुत्र हसनैन है। मौत की सूचना मिलते ही शिक्षण संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पहली पत्नी के तीन पुत्र है। तीनों घर पर नही थे। दूसरी पत्नी ने पुत्रों को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुत्र शव लेकर अपने गांव सैदपुर चले गए। वहीं शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

परिजनों और शिक्षण संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि महबूब की ठंड लगने से मौत हुई जबकि ग्रामीणों का कहना है कि महबूब गांव में बन रही शराब पीकर बृहस्पतिवार को विधायक चौराहे के पास पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने उसे वहां से उठाकर घर पहुंचाया था। रात में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चौकीदार की मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।-रोशनी यादव, एसडीएम मड़िहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed