फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature remained 42 degrees on the third day as well, signs of change in weather

Mirzapur News: तीसरे दिन भी 42 डिग्री रहा पारा, मौसम बदलने के संकेत

Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The temperature remained 42 degrees on the third day as well, signs of change in weather
मिर्जापुर। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जिले में तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार से फिर से बादल छाने की संभावना व्यक्त की है। कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप के चलते घर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पंखों के आगे बैठे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर बाद हवा चलने से तापमान में लुढ़क गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शाम 7 बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में कड़ी धूप तो शाम होते ही मौसम ठंडा होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव से बुधवार को फिर से बादल छा सकते हैं। जिसके फलस्वरुप कहीं-कहीं बूंदाबादी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed