फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature remained 40 degrees till noon, then it rained with strong winds

Mirzapur News: दोपहर तक रहा 40 डिग्री पारा, फिर तेज हवा के साथ हुई बारिश

Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The temperature remained 40 degrees till noon, then it rained with strong winds
मिर्जापुर। भीषण गर्मी के कारण रविवार को हर कोई बेहाल रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से एक डिग्री तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। तेज हवा चलने से टिनशेड और छप्पर उड़ गए। कई जगह शादी के लिए लगे पंडाल उखड़ गए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक बारिश भी हुई। इसके बाद फिर धूप निकल आई, जिससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से घर के अंदर भी लोग परेशान रहे। दोपहर बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ देर बाद मौसम साफ हुआ तो लोग उमस से बेहाल हो उठे।
विज्ञापन

शेरवां :
दोपहर में तेज हवा चलने से धूल का गुबार छा गया, जिससे सड़कों पर लोग ठिठक गए। कई जगह टिनशेड और छप्पर उड़ गए। नरायनपुर, हलिया और जिगरा क्षेत्र में भी
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।
कलवारी :
दोपहर बाद तेज हवा और बारिश से जगह-जगह कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed