फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The teacher keeps watch with a stick, then the children eat.

Mirzapur News: अध्यापक डंडा लेकर देते हैं पहरा, तब बच्चे करते हैं भोजन

Tue, 25 Nov 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The teacher keeps watch with a stick, then the children eat.
कंपोजिट विद्यालय डढ़िया में मध्याह्न भोजन के समय डंडा लेकर पहरा देते अध्यापकऔर अध्यापिकाएं।- - फोटो : reasi news
भावां। राजगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डढ़िया में अध्यापक और बच्चे बंदरों के आतंक से परेशान हैं। अध्यापक और अध्यापिकाएं डंडा लेकर पहरा देते हैं, तब बच्चे स्कूल में दोपहर का भोजन करते हैं। बंदरों के हमले से अब तक कई बच्चे और अध्यापक घायल हो चुके हैं। शिकायत भी की गई। फिर भी विभाग मूकदर्शक बना है। बंदरों के हमले के डर से कई बच्चे स्कूल जाना छोड़ दिए हैं। भावां बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सड़क के किनारे स्थित कंपोजिट विद्यालय में आठ महीने से समस्या बनी है। सहायक अध्यापिका किरण सिंह का कहना है विद्यालय में हर समय बंदरों की उछल कूद रहती है। घर से स्कूल आते समय बंदरों का झुंड कब हमला कर देगा इससे अभिभावक परेशान हैं। बच्चों को अब स्कूल नहीं भेज रहे हैं। दो महीने पहले विद्यालय में सहायक अध्यापक नीरज गौतम और शिक्षामित्र को बंदरों ने दौड़ाकर काट लिया था। इसकी शिकायत विद्यालय की ओर से वन विभाग, ग्राम पंचायत से की गई है। अभी तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




कंपोजिट विद्यालय डढि़या में अध्यापक से लेकर बच्चे बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं। इससे निजात के लिए वन विभाग सहित ग्राम पंचायत को कई बार पत्र भेजा गया। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


-संजय कुमार यादव, खंड शिक्षाधिकारी, राजगढ़।

बंदरों को पकड़ना वन विभाग के दायरे में नहीं है। ग्राम पंचायत कानपुर में बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट से संपर्क कर इन्हें पकड़वा सकता है।
-डी.एस. नेगी रेंज आफिसर मड़िहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed