{"_id":"688285d9957caba0fd0f55c6","slug":"the-stick-of-an-old-man-missing-for-four-days-was-found-on-the-banks-of-the-ganges-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-137243-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार दिन से लापता वृद्धा की छड़ी गंगा किनारे मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार दिन से लापता वृद्धा की छड़ी गंगा किनारे मिली
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना के बघेड़ी गांव से चार दिन से लापता वृद्धा की छड़ी बृहस्पतिवार को गंगा के किनारे पाई गई। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्धा ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
अदलहाट थाना क्षेत्र के बघेड़ी गांव दौलती देवी (92) के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसके पति की मौत 40 साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद दोनों बेटों ने सात बीघा जमीन बांट ली थी। दौलती देवी के नाती सतीश कुमार पाल, निवासी गौरी, थाना बबुरी, चंदौली ने बताया कि बेटों की प्रताड़ना से परेशान होकर वह चार साल से रिश्तेदारों के यहां रह रही थी।
एक महीने पहले बड़ा बेटा राम आसरे पाल वृद्धा को उसके मायका अमोलापुर से घर ले आया था। दोनों भाइयों में दो-दो महीने मां को अपने पास रखने की बात हुई थी। बड़े बेटे ने एक महीने बाद ही वृद्धा को छोटे भाई संतोष पाल के पास भेज दिया। इसके बाद वृद्धा लापता हो गई। 20 जुलाई को दोनों बेटियों मीता देवी और मालती देवी ने मां को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए नरायनपुर चौकी पर तहरीर दी थी।
विज्ञापन
मां की खोजबीन कर रही बेटियों को गंगा किनारे वृद्धा की छड़ी मिली, जिस पर उन्होंने गंगा में कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष अदलहाट अमित मिश्रा ने बताया कि वृद्धा के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उसकी खोजबीन की जा रही है।