फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The SSO mistakenly gave a shutdown to another feeder, and a contract employee was electrocuted.

Mirzapur News: एसएसओ ने गलती से दे दिया दूसरे फीडर का शटडाउन, करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी झुलसा

Wed, 24 Sep 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The SSO mistakenly gave a shutdown to another feeder, and a contract employee was electrocuted.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी के इलाज करते हुए डॉक्टर फोट - फोटो : credit
विंध्याचल। करंट की चपेट में आने से संविदा बिजलीकर्मी राजू यादव (35) झुलस गया है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार दोपहर में विंध्यधाम फीडर में लो वोल्टेज की शिकायत मिली। बिजली निगम की टीम निहुत महावीर पहुंची। लाइनमैन ने शटडाउन के लिए पावर हाउस फोन किया। सूचना दी कि विंध्य धाम फीडर पर शटडाउन की आवश्यकता है। पावर हाउस पर तैनात एसएसओ ने धाम की जगह विंध्याचल फीडर का शट डाउन दे दिया। बिजली कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज बांधने के लिए चढ़ा तो करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

राजू दुहवा गांव निवासी है। वह विंध्याचल पावर हाउस में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात है। अवर अभियंता विनय वैश्य ने बताया कि संविदा कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया है। पावर हाउस पर तैनात एसएसओ धाम फीडर की जगह विंध्याचल फीडर का शट डाउन दे दिया। इससे यह घटना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed