{"_id":"610d86bb8ebc3eba3204c937","slug":"the-sound-of-stone-hitting-the-train-created-a-stir-mirzapur-news-vns6046640148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से पत्थर टकराने की आवाज से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से पत्थर टकराने की आवाज से मचा हड़कंप
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर में शुक्रवार की सुबह डाउन लाइन ट्रैक नंबर दो से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर लड़ने की आवाज से हड़कंप मच गया। ट्रेन जब जब मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी तो बहुत तेज आवाज आई। जिसके बाद ट्रेन में चल रहे रेल गार्ड और टीटीई ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों, जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दिया। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक पीडब्ल्यूआई की टीम के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला कि ट्रैक पर गिट्टी रखी गई थी। उसी से आवाज आया था।
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (09489) नान स्टाप एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। ट्रेन डाउन लाइन पर दो नंबर ट्रैक से गुजर रही थी तो बरौधा पुल के पास ट्रेन से पत्थर टकराने की आवाज आई। ट्रेन में पत्थर टकराने की आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में चल रहे गार्ड और अन्य रेल अधिकारियों ने भी पत्थर टकराने की आवाज सुनी। इसकी सूचना मिर्जापुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक के साथ जीआरपी और आरपीएफ को भी दिया गया। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ट्रैक की मरम्मत करने वाली पीडीब्ल्यूआई की टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया। जिसके बाद सब सही मिलने पर इसकी रिपोर्ट भेजी गई। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस गुजरी तो पत्थर टकराने की आवाज आई। जांच करने पर पता चला कि ट्रैक पर गिट्टी आदि रखने से आवाज आया था। ट्रैक पर गिट्टी के निशान मिले। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 09489 के गुजरने पर आवाज आया था। जांच करने पर पता चला कि गिट्टी रखा गया था। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।