फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sound of one crore mantras will resonate in Vindhyadham from today.

Mirzapur News: विंध्यधाम में आज से गूंजेंगे एक करोड़ मंत्रों के स्वर

Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The sound of one crore mantras will resonate in Vindhyadham from today.
baba ji
मिर्जापुर/विंध्याचल। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के लिए विंध्य रेजीडेंसी में श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में होने वाला यह 50 वां महायज्ञ है। इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में 49 महायज्ञ संपन्न हो चुका है। महायज्ञ में सुहासिनी माताओं और श्रद्धालुओं द्वारा श्री ललिता सहस्रनाम का एक करोड़ बार पाठ किया जाएगा। दक्षिण भारत से लाए गए विशेष कुमकुम से अर्चन की व्यवस्था की गई है। आयोजन में दक्षिण भारत और काशी के प्रख्यात विद्वान आचार्य शामिल होंगे तथा धर्म और समाज से जुड़े समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार मिर्जापुर, विंध्याचल और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म विश्व कल्याण और मानवता के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed