{"_id":"c0b3b86b4653e1f1893de688241d1376","slug":"the-solution-of-public-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं का करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं का करें समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में मासिक अपराध गोष्ठी हुई।
जिसमें मंत्री ने अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा। साथ ही जनता की बातों को सुनकर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा।
बैठक में मंत्री ने कहा कि पंजीकृृत किए गए अपराधों का निस्तारण शीघ्र करें। कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक बैठक कर लोगों से विचार विमर्श कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
वहीं चोरी की घटनाओं को नहीं रोक पाने की शिकायत मिलने पर बैठक में मौजूद एसपी ने जिगना थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई।
वहीं टेढ़वा पुलिस चौकी पर तैनात अबुल हसन खां एवं आरक्षी मनोज राय को उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच-पांच सौ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
कहा कि सभी थाना प्रभारी जन सूचना से संबंधित सूचनाएं निर्धारित समावधि में भेजना सुनिश्चित करें। समय से सूचना नहीं भेजने वाले पर कार्रवाई करने की चेतवानी दी।
विज्ञापन
चरित्र सत्यापन का कार्य सभी को पूरा करने को कहा। जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए उसका खुलासा करने का निर्देश दिया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से बातचीत करने का निर्देश दिया।
अवैध शस्त्रों एवं मादक पदार्थो की बरामदगी करते हुए इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। वांछित अपराधियों को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। घटना होने पर सीओ को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अपने अपने परिक्षेत्र के थानों का पर्यवेक्षण नियमित रूप से करते रहें।
इस दौरान एएसपी नगर अजय सिंह, आपरेशन अरविंद मिश्रा, सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव, यातायात सीओ रामनाथ वर्मा, पीआरओ एनएन सिंह आदि रहे।