फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The shopkeeper injured the demonstrator and his family by beating them

दुकानदार ने दशनार्थी और उसके परिवार को पीटकर किया घायल

Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper injured the demonstrator and his family by beating them
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के काशी नरेश वाहन स्टैंड के पास कुछ दर्शनार्थियों व एक दुकानदार के बीच लकड़ी खरीदने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। दुकानदार के परिवार के लोगों ने दशनार्थियों की पिटाई कर दी। पथराव भी किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित दर्शनार्थियों ने इस बाबत तहरीर दी है।
विज्ञापन

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के गोला बाजार निवासी विनय गुप्ता विंध्याचल दर्शन करने के लिए परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ रविवार को पहुंचे। चढ़वा बनाने के लिए हलुवा पूड़ी बनाते समय सिलिंडर की गैस खत्म हो गई। इस पर एक दुकान पर लकड़ी लेने पहुंचे। उन्होंने लकड़ी उठाकर देखनी चाही। इस पर मनबढ़ दुकानदार भड़क उठा। लकड़ी उठाने मात्र से ही वह इस कदर भड़का कि दर्शनार्थी की पिटाई करने लगा। परिवार की महिलाओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इसमें दुकानदार के घर के पुरुष और महिला भी शामिल हो गए। इसपर दर्शन करने आए अन्य लोगों ने बीचबचाव किया। पिटाई से दर्शनार्थी पत्र से लक्ष्मी, दीक्षा, विनय गुप्ता, विजय गुप्ता व परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। दर्शनार्थियो के साथ मारपीट के दौरान बीच बचाव कर रही एक महिला अचेत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। यात्री ने दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed