फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sewer line was supposed to be completed in 2024, but now 2025 is about to pass, and traffic is getting jammed at Char Chauraha due to the road digging.

Mirzapur News: साल 2024 में ही सीवर लाइन का पूरा होना था काम, अब 2025 भी बीतने को, अब सड़क खोदाई से चार चौराहे पर लग रहा जाम

Mon, 17 Nov 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The sewer line was supposed to be completed in 2024, but now 2025 is about to pass, and traffic is getting jammed at Char Chauraha due to the road digging.
नगर के इमामबाड़ा वार्ड में सीवर बनाने के लिए खाेदा गया गढ्डा, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। शहर में अमृत योजना के तहत 210 करोड़ से 204 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। साल 2024 में ही कार्यदायी संस्था को काम पूरा करना था। जो समय से पूरा नहीं हो सका। अब साल 2025 भी बीतने के कगार पर है। ऐसे में एक बार फिर से शहर के चार प्रमुख चौराहों की सड़क को कार्यदायी संस्था ने खोद दिया है। इस कारण तहसील तिराहा, रमईपट्टी, इमामबाड़ा में सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। इससे लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कार्यदायी संस्था को मालूम ही नहीं है कि क्या करना है। एक बार सड़क की खोदाई की जाती है, फिर उसे बनाया जाता है, फिर कुछ दिन बाद उसे खोद दिया जाता है। इससे कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है।
विज्ञापन

साल 2021 में शुरू हुआ था काम
साल 2021 में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। शहर की छोटी-बड़ी सड़कों की खोदाई करके सीवर पाइप लाइन बिछाई गई। उसके बाद सड़क बनाई गई। फिर से उनको कई जगहों पर खोद दिया गया है। तहसील तिराहा और रमईपट्टी तिराहे पर जाम की स्थिति रहती है। विकास भवन और कलेक्ट्रेट के बीच की यह मुख्य सड़क है। एक ही सड़क पर दोनों तिराहे पड़ने से समस्या दोगुनी हो जाती है। स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि कभी-कभी पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


इमामबाड़ा मार्ग पर चलना सबसे कठिन
शहर से शास्त्री पुल और विंध्याचल जाने के लिए इमामबाड़ा होकर जाना पड़ता है। इस प्रमुख मार्ग पर कम से कम डेढ़ वर्ष से सीवर लाइन बिछाने के लिए एक बड़ा गड्ढे की खोदाई की गई है। उसमें कभी काम होता है तो कभी कई-कई दिन तक काम बंद रहता है। इसी मार्ग पर एक जगह ऐसा गड्ढा बनाया गया था। अब उसी मार्ग पर दूसरा गड्ढा बनाया गया है। इस गड्ढे के कारण अब फिर से जाम लगना शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि काम तीव्र गति से चल रहा है। शीघ्र ही सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने 16 दिसंबर तक काम खत्म करने की दी है चेतावनी
विधायक रत्नाकर मिश्र ने कार्यदायी संस्था को काम पूरा करने के लिए 16 दिसंबर तक की चेतावनी दी है। उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ हुई संस्था की बैठक में कहा कि इससे नागरिकों को असुविधा हो रही है। इसको 16 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कराएं अन्यथा की स्थिति कार्रवाई की चेतावनी दी।


सड़क की खोदाई से समस्या हो रही है। कभी-कभी गिट्टी छिटक जाती है तो बाइक फिसलने की स्थिति हो जाती है। इसको शीघ्र बनवाया जाए।
- नंदलाल गुप्ता, महुवरिया

तहसील चौराहा पर इतनी भीड़ रहती है जिसके कारण जाम रहता है। अब जबसे सड़क को फिर से खोदी गई है तो समस्या और भी बढ़ गई है।
- बंटी, रमईपट्टी

इमामबाड़ा की सड़क वैसे ही संकरी है। उसी में बीच सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है कि आते जाते डर लगता है। काम को शीघ्र ही पूरा कराया जाए।
- रितेश सिंह, इमामबाड़ा
जो सड़क बनाई भी गई है वह इतनी खराब है कि जरा सी सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। शुक्लहा तिराहा से भरुहना मार्ग तो इतनी ऊंची नीची है कि कहने को नहीं।
बृजेश यादव, शुक्लहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed