{"_id":"5725009d4f1c1b1637a91819","slug":"the-scramble-to-make-medical-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बनाने को लेकर डाॅक्टर से हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बनाने को लेकर डाॅक्टर से हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sun, 01 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में शनिवार सुबह एक झुलसी महिला का मेडिकल बनाने को लेकर एक व्यक्ति का चिकित्सक से विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर मेडिकल बनवाने पहुंचे व्यक्ति की चिकित्सक से हाथापाई तक हो गई। इससे चिकित्सक नाराज हो गए और कार्य बहिष्कार कर परिसर के बाहर निकल आए।
इसी बीच सड़क हादसे में घायल हुए युवक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी को देख चिकित्सकों ने आरोपी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने शहर कोतवाल को तहरीर पर कार्रवाई करने को कहा है।
रेफर की जा चुकी एक झुलसी युवती को कुछ लोग शनिवार को दोबारा भर्ती कराने जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति उसका मेडिकल बनाने की जिद करने लगा। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने जब मेडिकल बनाने से मना किया तो वह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत करने आपरेशन थियेटर में जर्बदस्ती जाने लगा।
विज्ञापन
इस पर एक चिकित्सक ने जब उसे रोका तो दोनों में झड़प हो गई। घटना के संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि जिससे विवाद हुआ था उसे सुधरने का एक मौका दिया गया है।