फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The role of princes and secretaries in the development of the village is important: BDO

गांव के विकास में प्रधानों व सचिव की भूमिका अह्म: बीडीओ

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The role of princes and secretaries in the development of the village is important: BDO
जमालपुर। ब्लाक मुख्यालय सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों संग हुई बैठक में बीडीओ सूर्यनारायण पांडेय ने कहा गांव के विकास में किसी प्रकार कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के अनुसार प्रधान व सचिव काम करें।
विज्ञापन

अधिकांश ग्राम प्रधानों ने गांव के सचिव पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वे गांव में आते ही नहीं। सुरहा प्रधान ने कहा सचिव पहले तो गांव में आते ही नहीं। कभी कभार आते भी हैं तो नशे में धूत होकर। इसपर बीडीओ ने प्रधान से कहा कि अबकी बार नशे में सचिव मिले तो पकड़कर रखें। उसका मेडिकल कराने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। ककरही के ग्राम प्रधान अभिनव तिवारी ने कहा कि गांव में बिना कार्य किए ही उन्हें पेरोल दे दिया जाता है। इसकी जानकारी तक किसी प्रधान को पंचायत स्तर पर नहीं दी जाती। धोबही ग्राम प्रधान दिनेश व नरसिंह चौहान ने कहा गांव के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी की शिकायत की। चौकिया प्रधान सुनील सिंह ने कहा कि गांव के विकास में नीजी धन खर्च कर दिया गया लेकिन उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। बैठक में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, भरत विश्वकर्मा, गंगा राम पटेल, भगवती प्रसाद पाल, नरसिंह चौहान, अनिल पटेल, मुकेश सिंह पटेल, किरन पटेल, सुरेश चौहान, सुनीता कनौजिया, दिनेश बियार, वीरेन्द्र यादव व आनन्द पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed