फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The questions of Zoology and Botany impressed

Mirzapur News: जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र के प्रश्नों ने छकाया

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The questions of Zoology and Botany impressed
मिर्जापुर। जिले में रविवार को दो केंद्रों पर नीट का आयोजन किया गया। दोनों केंद्रों पर परीक्षा के लिए 1279 प्रतिभागी पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में 1251 प्रतिभागी ही शामिल हुए। परीक्षा में जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे।
विज्ञापन

नगर के लायंस स्कूल एवं वर्धमान पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लायंस स्कूल में 775 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21 अनुपस्थित रहे और 754 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार वर्धमान पब्लिक स्कूल में 504 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से सात अनुपस्थित रहे और 497 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की कतारें सुबह 11 बजे से ही केंद्रों पर लग गई थीं। उनको सुबह 11 बजे से ही बुलाया गया था। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही उनकी स्क्रीनिंग व प्रवेश पत्र की जांच करके अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। लायंस स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय स्वयं मुख्य द्वार पर खड़े होकर परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे। दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू हुई और शाम पांच बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुई। प्रश्न पत्र 200 प्रश्नों का था। इसमें चार भागों में 50-50 प्रश्न थे। भौतिकी, रसायन, जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र के प्रश्नों में से प्रतिभागियों को मात्र 45-45 प्रश्नों के ही उत्तर देने थे। सभी प्रश्न चार-चार अंक के थे। परीक्षार्थी संदीप कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र तो ठीक थे, लेकिन जंतु विज्ञान व वनस्पति शास्त्र के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed