फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Pradhan will now serve as the Administrator; representatives have welcomed the move.

Mirzapur News: अब प्रशासक के रूप में काम करेंगे प्रधान, प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Pradhan will now serve as the Administrator; representatives have welcomed the move.
मिर्जापुर। जनपद की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया। राज्य सरकार के निर्देश पर अब निवर्तमान ग्राम प्रधान ही प्रशासक के रूप में ग्राम पंचायतों का कार्यभार संभालेंगे। यह नई व्यवस्था बुधवार 27 मई से लागू होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था का ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि नई ग्राम पंचायतों के गठन तक वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए डीएम को अधिकृत किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासक के रूप में कार्य करते हुए प्रधान केवल सामान्य और नियमित कार्यों का ही संचालन कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय लेने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में नीतिगत निर्णय लेना आवश्यक हो, तो प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद ही उस पर निर्णय लिया जा सकेगा। सरकार के निर्देशानुसार निवर्तमान प्रधान अधिकतम छह माह या नई पंचायतों के गठन तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पांच वर्ष का निर्धारित होता है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई पंचायतों के गठन तक राज्य सरकार को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार होता है।
इधर, पंचायत चुनाव समय से न होने और कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर जिले में ग्राम प्रधान संगठन लगातार सक्रिय रहा। कई विकास खंडों में प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन भी किया था।

सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सिटी ब्लॉक अध्यक्ष जवाहरलाल मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि सुजीत कुमार सिंह, हिरन सोनकर , पूनम प्रजापति आशा मौर्य, सविता सिंह दीपक बिंद, अवधश नारायण विश्वकर्मा, राकेश बिंद आदि प्रधान समेत अन्य प्रधानों ने इसे सकारात्मक फैसला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed