फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The PM report found no injury marks on the body, and the viscera was safe.

Mirzapur News: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, बिसरा सुरक्षित

Sun, 19 Apr 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The PM report found no injury marks on the body, and the viscera was safe.
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में मिट्टी खोदाई का विरोध करने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में मारे गए दिनेश चौबे (40) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनका बिसरा सुरक्षित रख लिय गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे गांव के ही अजय तिवारी, ललित तिवारी, बृजेश तिवारी उसकी जमीन में जेसीबी से मिट्टी निकाल रहे थे। पुत्र दिनेश खोदाई से मना करने गया तो तीनों ने बेटे की लात-घूसों से सीने पर प्रहार किया। पिटाई से पुत्र को गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुत्र को घर लाया गया। घर लाते ही हालत बिगड़ गई। पिटाई से घायल पुत्र जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed