{"_id":"5fbff6428ebc3ea372522600","slug":"the-peak-of-maa-chandika-temple-will-be-89-feet-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में 89 फीट ऊंचा बनेगा मां चंडिका मंदिर का शिखर, पूजा-पाठ के बाद काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में 89 फीट ऊंचा बनेगा मां चंडिका मंदिर का शिखर, पूजा-पाठ के बाद काम शुरू
Fri, 27 Nov 2020 12:08 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में गंगा के किनारे स्थित प्राचीन मां चंडिका मंदिर का शिखर 89 फीट का बनाया जाएगा। भदोही के उद्योगपति पंडित निखिलेश मिश्र ने विधि-विधान के साथ बुधवार को पूजापाठ कर अपनी मौजूदगी में जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया। मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन
आचार्य विद्याधर तिवारी की ओर से शतचंडी पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। इस संबंध में उद्यमी ने बताया कि मंदिर पहले से ही भव्य बना हुआ है। लेकिन कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया है। उमड़ रहे भक्तों के हिसाब से मंदिर परिक्रमा के लिए जगह का अभाव था। उन्होंने कहा मंदिर को संगमरमर व ग्रेनाइट पत्थर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंदिर का शिखर 89 फीट ऊंचा कराया जाएगा। मंदिर के पुजारी मंगला प्रसाद गोस्वामी ने इस पहल की प्रशंसा की वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रेश प्रताप सिंह, मोती बिंद, ग्राम प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष व बेलवन ग्राम प्रधान राजेश गौतम, अर्जुन सिंह पटेल, राजबली यादव, जुगनू पाल, लालदेव उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर ओमकार नाथ मिश्र, काशीनाथ शुक्ल, कुबेर प्रसाद पांडेय, माता फेरन मिश्र, महेश परिकर, मुकेश पारीक, पन्नालाल मिश्र, सभाजीत मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन