फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The other day there was also evaluated

दूसरे दिन भी नहीं हुआ मूल्यांकन

Tue, 31 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 31 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
The other day there was also evaluated
मांगों पर सरकार द्वारा अनदेखी के विरोध में शिक्षकों ने दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पांडेय, शर्मा, चेत नारायण गुट के शिक्षकों ने तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। इसके चलते केंद्रों पर दूसरे दिन भी कोठारोें के दरवाजे नहीं खुले।
नगर के एएस जुबिली इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के मंडलीय मंत्री केदार नाथ दूबे ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति उदासीन है।
विज्ञापन


जिसका खामियाजा यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जिला मंत्री गणेश प्रसाद ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक दासता का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मानदेय देने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। राजस्थान इंटर कालेज में मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अभय गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षक राकेश सिंह, लाल बहादुर सिंह, भोलानाथ उपाध्याय, बलवंत सिंह चक्रमण करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed