फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The opposition should present its arguments based on facts rather than leveling allegations against institutions.

Mirzapur News: संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों पर अपनी बात रखे विपक्ष

Tue, 29 Sep 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The opposition should present its arguments based on facts rather than leveling allegations against institutions.
भाजपा ने कांग्रेस के सांविधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों पर उठाए सवाल
विज्ञापन

मिर्जापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह चुनाव आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं पर आरोप लगाने की बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखे।
वे पीलीकोठी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों पर आयोग समय-समय पर स्पष्टीकरण दिया है। फॉर्म-6 के लिए लगाए गए आरोपों पर कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होती है। फॉर्म-6 के लिए फैलाए जा रहे भ्रम के संबंध में चुनाव आयोग और न्यायालय के स्तर पर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद निर्वाचन आयोग और अन्य संवाधानिक संस्थाओं पर लगाए जाने वाले आरोपों से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम उत्पन्न हो सकता है। आगे उन्होंने विपक्षी दलों से सार्वजनिक विमर्श में तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कुछ पुराने मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस आरोप लगाकर हट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, रविशंकर पांडेय, स्वामीनाथ सिंह, रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल व जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed