{"_id":"ba4840aca107a854b6f263b0e596751a","slug":"the-operation-is-not-performed-by-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन नहीं होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन नहीं होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्रसव से पीडि़त महिलाओं की भर्ती और प्रसव न किए जाने से दिन भर परेशान महिलाओं ने सोमवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि चिकित्सालय में तैनात अधिकांश चिकित्सक अपने निजी चिकित्सालयों में उनका प्रसव कराने के लिए कहते हैं, वहां प्रसव कराने नहीं जाने पर परेशान करते हैं।
दूर-दराज के क्षेत्रोें से प्रसव के लिए सुबह से आई कुछ महिलाएं भर्ती होने के लिए परेशान रहीं तो कुछ आपरेशन की बाट जोह रही थीं। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी कला निवासी सविता पत्नी संजय के परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि वो अपने मरीज को भर्ती कराने के लिए सुबह से परेशान हैं, पर कोई चिकित्सक देखने वाला नहीं है।
इसी तरह भदोही जिले के औराई बनमलीपुर से आई आरती पत्नी सूरज भी भर्ती न किए जाने से परेशान रही। आरोप लगाया कि चिकित्सक निजी चिकित्सालय में प्रसव कराने के लिए कह रहे हैं, तीन घंटे बाद भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। भदोही जिले के सहसेपुर निवासी प्रीति पत्नी आशीष शर्मा और भदोही के ही नरथुआ निवासी निधि पत्नी मनीष के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि उनके मरीज का आपरेशन से तत्काल प्रसव होना है लेकिन अस्पताल में एक भी चिकित्सक नहीं है। इससे लोगों में नाराजगी है।