फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Nari Shakti Vandan Act will strengthen women's participation in politics.

Mirzapur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी

Fri, 17 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Nari Shakti Vandan Act will strengthen women's participation in politics.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में चर्चा की सूचना से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। उनका मानना है कि इस अधिनियम से महिलाओं काे उनका वास्तविक हक मिलेगा जो अभी तक केवल घोषणाओं तक ही सीमित था। महिलाओं ने कहा कि इस अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। यह देश समानता के सिद्धांत पर चलता है। हर वर्ग को उसका वास्तविक हक मिलता है। इस अधिनियम से नारियों को भी उनका हक संसद में भी मिल सकेगा। लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने का साहस वंदनीय है। - ऊषा गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय कजरी गायिका ने कहा कि
विज्ञापन


यह अधिनियम समाज में नारी की स्थिति को मजबूत करेगा और उसके नेतृत्व क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा। इसका लाभ अंतत: देश को ही होगा।
- नीलू सिंह, प्रगतिशील किसान ने कहा कि
महिला समाज की मजबूत कड़ी है। इनके विकास के यह अधिनियम अति आवश्यक था। इसके बिना न तो समाज का विकास हो सकता है और न ही किसी राष्ट्र का।

- निधि पटेल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह महिला उत्थान की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाओं को खुद को साबित करने का और मौका मिलेगा।
विज्ञापन

रितू भंडारी, शिक्षक ने कहा कि
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से राजनीति में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed